*TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ में 01 से 07 नवंबर तक लगेगा क्षेत्रीय माटीकला मेला, स्टाल लगाने हेतु करें आवेदन*

आजमगढ़ में 01 से 07 नवंबर तक लगेगा क्षेत्रीय माटीकला मेला, स्टाल लगाने हेतु करें आवेदन

माटीकला शिल्पकारों के लिए सुनहरा अवसर, अम्बेडकर पार्क में लगेगा 07 दिवसीय माटीकला मेला

आजमगढ़, 12 अक्टूबर 2026/

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी दीपक मिश्रा ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा दूषित हो रहे पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए प्लास्टिक से निर्मित कप, प्लेट, गिलास, थाली व अन्य सामग्री पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। इस हेतु माटीकला बोर्ड के माध्यम से मिट्टी के बने उत्पादों को अपने जीवन में अधिक से अधिक प्रयोग करने के उद्देश्य से 07 दिवसीय क्षेत्रीय माटीकला मेले का आयोजन दिनांक 01 नवंबर 2026 से 07 नवंबर 2026 तक स्थान अम्बेडकर पार्क (निकट कलेक्ट्रेट चौराहा) आजमगढ़ में किया जा रहा है।

जिन माटीकला कामगारों/शिल्पकारों द्वारा मिट्टी के विभिन्न प्रकार के बर्तनों, खिलौनों, मूर्तियों आदि का निमार्ण कर उसके आय से जिविकोपार्जन किया जा रहा है, ऐसे कामगार/शिल्पकार जो 07 दिवसीय क्षेत्रीय माटीकला मेले में प्रतिभाग/स्टाल लगाना चाहते है, वे जिला ग्रामोद्योग कार्यालय सिधारी आजमगढ में अपना पंजीकरण कराकर स्टाल आवंटन करा सकते है।

स्टाल का आवंटन प्रथम आवत एवं प्रथम पावत के आधार पर किया जायेगा। विशेष जानकारी हेतु मोबाईल नम्बर 7408410762 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है तथा निर्धारित प्रारूप पर इकाई/कारीगर का नाम व पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर एवं मुख्य उत्पाद का विवरण उपलब्ध करायें।