*TV 20 NEWS || AZAMGARH : स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी टी-20 स्टेट चैंपियनशिप, सुखदेव पलवान स्टेडियम आजमगढ़ में हुआ आयोजन*
*स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी टी-20 स्टेट चैंपियनशिप, सुखदेव पलवान स्टेडियम आजमगढ़ में हुआ आयोजन*
स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी टी-20 स्टेट चैंपियनशिप सुखदेव पलवान स्टेडियम आजमगढ़ का उद्घाटन मैच आज सुबह 9 बजे खेला गया। जिसके मुख्य अतिथि विजय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जन स्पेशलिस्ट डॉ. मनीष त्रिपाठी के शुभ हाथों से टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया।
आज का उद्घाटन मैच VSSH आजमगढ़ एवं वेदांत क्रिकेट क्लब गाजीपुर के मध्य खेला गया। गाजीपुर ने टॉस जीतकर VSSH आजमगढ़ को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। आजमगढ़ की तरफ से ध्रुव तोमर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों पर 5 छक्के की मदद से 32 रन बना कर आउट हो गये।उसके बाद टीम की कमान धनंजय यादव ने संभाली उन्होंने 54 गेंदों पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 चौकों की मदद से 43 रन नाबाद बनाए। जिसकी मदद से आजमगढ़ टीम का स्कोर 140 रन तक पहुंचाया। गेदबाजी में गाजीपुर की तरफ प्रवीण, दिव्यांश और अभिषेक ने 1-1 विकेट चटकाए गाजीपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवर में 120 रन पर ऑल आउट हो गई। गाजीपुर की तरफ से राजवर्धन ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। आजमगढ़ की तरफ से गेदबाजी में सरवन सरोज ने शानदार 3.2 ओवर में 15 रन दे कर 4 विकेट लिए और वैभव ने 3 ओवर में 10 रन दे कर 3 विकेट लिए और इस मैच को 20 रनो से आजमगढ़ की टीम ने जीत दर्ज किया।
आज का मैन ऑफ द मैच श्रवण सरोज को दिया गया।






