*TV 20 NEWS || LUCKNOW: श्री राहुल-अखिलेश ने दिल्ली को बनाए खाला का घर, श्री मौर्य; विपक्ष दिशाहीन-मुद्दाविहीन, मीडिया में बने रहने के लिए करता है रोड़ों पर नाटक : केशव मौर्य*
प्रेस विज्ञप्ति
* श्री राहुल-अखिलेश ने दिल्ली को बनाए खाला का घर, श्री मौर्य
– विपक्ष दिशाहीन-मुद्दाविहीन, मीडिया में बने रहने के लिए करता है रोड़ों पर नाटक : केशव मौर्य
* स्नातक मतदाता भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर को जिताएं : उप मुख्यमंत्री
* विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मजबूत करें स्नातक मतदाता
*प्रयागराज/ लखनऊ, 15 अक्टूबर 2026।* उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज में इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री अशोक कुमार राठौर के समर्थन में आयोजित ‘स्नातक मतदाता सम्मेलन’ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, सुशासन और विकास को प्राथमिकता देकर काम कर रही है, जबकि विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन और दिशाहीन हो चुका है।
श्री मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के नेता जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय मीडिया में बने रहने के लिए रोज सड़क पर राजनीतिक नाटक करते हैं।
उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी और श्री अखिलेश यादव ने दिल्ली को ‘खाला का घर’ बना दिया है। विपक्ष को जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम करना चाहिए, लेकिन वह केवल राजनीतिक दिखावे में जुटा है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन प्रदेश में विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। शिक्षा, रोजगार, युवाओं के अवसर और प्रदेश की आर्थिक प्रगति सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। स्नातक मतदाता लोकतंत्र की मजबूती और जागरूक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी श्री अशोक कुमार राठौर के पक्ष में समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास और सुशासन की गति बनाए रखने के लिए भाजपा को मजबूत करना आवश्यक है।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य श्री राधाकांत ओझा, सांसद श्री प्रवीण पटेल, जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।






