शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत तहसील मार्टिनगंज, थाना दीदारगंज में पिंक समाधान दिवस/मिशन शक्ति तहसील दिवस का आयोजन।*

*प्रेस नोट*
*दिनांकः 17.10.2026*
*जनपद आजमगढ़*

*➡️ शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत तहसील मार्टिनगंज, थाना दीदारगंज में पिंक समाधान दिवस/मिशन शक्ति तहसील दिवस का आयोजन।*

*➡️ मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर की अध्यक्षता में महिला फरियादियों की समस्याएं सुनकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश।*

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ *डॉ0 अनिल कुमार* के मार्गदर्शन में दिनांक 17.10.2026 को तहसील मार्टिनगंज, थाना दीदारगंज क्षेत्रान्तर्गत *पिंक समाधान दिवस/मिशन शक्ति तहसील दिवस* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी श्री राकेश कुमार पटेल एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ श्री मानुष पारीक द्वारा की गई।

कार्यक्रम के दौरान महिला फरियादियों एवं आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों तथा प्रार्थना पत्रों को संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ सुना गया। संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे पीड़ितों को त्वरित सहायता एवं न्याय मिल सके।

इस अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान पर विशेष बल दिया गया।

*आजमगढ़ पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।*