*TV 20 NEWS || VARANASI: विजयादशमी पर स्वर्णकार समाज धर्मशाला में होगा शस्त्र पूजन, मीडिया को सादर आमंत्रण*

प्रेस विज्ञप्ति
विजयादशमी पर स्वर्णकार समाज धर्मशाला में होगा शस्त्र पूजन, मीडिया को सादर आमंत्रण
वाराणसी। स्वर्णकार समाज धर्मशाला, दारानगर, मैदागिन, वाराणसी में विजयादशमी के पावन अवसर पर दिनांक 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर समस्त प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया के सम्मानित पत्रकार बंधुओं को कार्यक्रम की कवरेज हेतु सादर आमंत्रित किया जाता है। आप सभी पत्रकार बंधुओं से निवेदन है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस आयोजन को अपने प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के जरिए जन-जन तक पहुँचाने की कृपा करें।
स्वर्णकार समाज के समस्त बंधुओं, सर्राफा व्यापारियों, स्वर्णकार कारीगरों एवं समाज के गणमान्य लोगों से भी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शस्त्र पूजन कार्यक्रम को सफल बनाएं।
शस्त्र पूजन हमारी परंपरा, साहस, शक्ति और संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में एकता, आपसी भाईचारा और संगठन की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम का विवरण
दिनांक: 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार
समय: प्रातः 10:00 बजे
स्थान: स्वर्णकार समाज धर्मशाला, दारानगर, मैदागिन, वाराणसी
मीडिया एवं समाज के सभी बंधुओं से सादर अनुरोध है कि अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और इसे सफल बनाएं।
निवेदक:
मनोज सिंह स्वर्णकार
महामंत्री, स्वर्णकार समाज, दारानगर, वाराणसी
मोबाइल: 9140689144
धन्यवाद।