*TV 20 NEWS || AZAMGARH :निर्वाचन संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण कर सक्रिय कराया निर्वाचन शिकायत निस्तारण कंट्रोल रूम*
निर्वाचन संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण कर सक्रिय कराया निर्वाचन शिकायत निस्तारण कंट्रोल रूम
एमएलसी खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 एवं विधानसभा निर्वाचन-2027 से संबंधित शिकायतें कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकेंगे
आजमगढ़, 18 अक्टूबर 2026।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 एवं विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट, आजमगढ़ स्थित तृतीय तल पर स्थापित निर्वाचन शिकायत निस्तारण कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर उसे सक्रिय करा दिया है।
निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने के लिए कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 05462-246398, 05462-297551, 05462-297558 तथा मोबाइल नंबर 9454417172 जारी किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त कंट्रोल रूम में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन सहित विधानसभा निर्वाचन से संबंधित सभी प्रकार की शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। प्राप्त शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए नियमानुसार उनके निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से निर्वाचन कार्यों में लगे सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से प्राप्त शिकायतों का भी निस्तारण किया जाएगा। निर्वाचन संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रूम नियमित रूप से कार्यरत रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन संबंधी शिकायतों के त्वरित संज्ञान एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ राकेश कुमार पटेल, नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम/ अपर जिलाधिकारी वि/रा नरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी आकाश कुमार, डीआईओ डॉ पंकज कुमार, एन आई सी चंदन यादव आदि उपस्थित रहे।






