*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गंगा गौरी घाट पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित कर नारी शक्ति के सम्मान एवं सशक्तिकरण का दिया गया संदेश।*

*प्रेस नोट, मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान*
*दिनांकः 20.10.2026, जनपद आजमगढ़*

*🔹 मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गंगा गौरी घाट पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित कर नारी शक्ति के सम्मान एवं सशक्तिकरण का दिया गया संदेश।*

*🔹 क्षेत्राधिकारी लालगंज श्रीमती आस्था जायसवाल की उपस्थिति में सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन की साक्षी पांडेय द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम।*

*कार्यक्रम का विवरण-*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में *मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान* के अंतर्गत नवरात्रि के पावन अवसर पर थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत *गंगा गौरी घाट पर सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन* की साक्षी पांडेय द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लालगंज श्रीमती आस्था जायसवाल सहित पुलिसकर्मी एवं मिशन शक्ति की टीम उपस्थित रही।

➡️ कार्यक्रम के दौरान कन्या पूजन कर बालिकाओं के सम्मान, नारी शक्ति के महत्व एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, स्वावलंबन तथा शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

*🔹 महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर-*

*1. 1090 — महिला पावर लाइन।*
*2. 1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन।*
*3. 1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन।*
*4. 181 — महिला हेल्पलाइन।*
*5. 112 — पुलिस आपातकालीन सेवा।*

*➡️ महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।*

*👉🏻 आजमगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।*