*TV 20 NEWS || AZAMGARH:साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के ₹60,000/- वापस कराए गए;फर्जी बैंक कस्टमर केयर बनकर क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर की गई थी ठगी*
*प्रेस-नोट, दिनांकः 23.10.2026*
*थाना– फूलपुर, जनपद आजमगढ़*
🔹 *साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के ₹60,000/- वापस कराए गए।*
🔹 *फर्जी बैंक कस्टमर केयर बनकर क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर की गई थी ठगी।*
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 10.06.2026 को आवेदक प्रमोद यादव पुत्र गजराज यादव निवासी कौड़िया, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर स्वयं को ICICI बैंक का कस्टमर केयर बताकर क्रेडिट कार्ड चालू करने के नाम पर उनके बैंक खाते से ₹60,000/- का साइबर फ्रॉड कर लिया गया। आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका शिकायत संख्या 23106260109154 है।
*पुलिस की कार्यवाहीः-*
साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर द्वारा शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की गई ₹60,000/- की धनराशि को संबंधित खाते में होल्ड कराया गया। तत्पश्चात माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए होल्ड धनराशि ₹60,000/- आवेदक के बैंक खाते में नियमानुसार वापस करा दी गई।
*साइबर सुरक्षा अपीलः-*
किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते एवं क्रेडिट/डेबिट कार्ड से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज कराएं।






