*TV 20 NEWS || AZAMGARH:नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस मंथ (NCSAM) के अंतर्गत SBI एवं जनसेवा केंद्र रानी की सराय में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक*
*प्रेस-नोट, दिनांकः 23.10.2026*
*थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़*
🔹 *नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस मंथ (NCSAM) के अंतर्गत SBI एवं जनसेवा केंद्र रानी की सराय में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक।*
🔹 *डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, म्यूल अकाउंट एवं सेक्सटॉर्शन जैसे साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया गया जागरूक।*
*कार्यवाही का विवरणः-*
श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजनमानस को जागरूक करने हेतु सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अपराध कौस्तुभ त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 23.10.2026 को थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं जनसेवा केंद्र, रानी की सराय, आजमगढ़ में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लाउडहेलर एवं पंपलेट के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फर्जी पुलिस/सीबीआई अधिकारी बनकर धनराशि मांगने, फर्जी ऐप डाउनलोड कराने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक कराकर ठगी करने, गिफ्ट/लॉटरी स्कैम, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती, म्यूल अकाउंट एवं फर्जी मोबाइल नंबरों के जरिए होने वाले साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर आमजन को जागरूक किया गया।
*साइबर हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रक्रिया की जानकारीः-*
आमजन को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in के माध्यम से साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर हेल्पडेस्क द्वारा शिकायत प्राप्त करने, पीड़ितों को आवश्यक कार्रवाई के संबंध में मार्गदर्शन देने तथा साइबर पुलिस से समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
*सेक्सटॉर्शन से बचाव हेतु विशेष अपीलः-*
साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी महिला प्रोफाइल के माध्यम से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो दिखाकर स्क्रीन रिकॉर्डिंग के माध्यम से ब्लैकमेल कर धनराशि मांगी जाती है। इस प्रकार के अपराधों से बचने हेतु आमजन को अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने, अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने अथवा पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
*उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीः-*
1. उ0नि0 रजत सिंह
2. हे0का0 कल्लू प्रसाद
3. हे0का0 सुखनन्दन सिंह
4. का0 विकास कुमार
5. म0का0 प्रियंका गौड़
6. म0का0 संज्ञा, थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़।






