*TV 20 NEWS || AZAMGARH :एमएलसी चुनाव के मद्देनजर शराबबंदी के दौरान अवैध रूप से देशी शराब बेचने जा रहे 02 सेल्समैन गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांकः 24.10.2026*
*थाना– मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़*

🔹 *एमएलसी चुनाव के मद्देनजर शराबबंदी के दौरान अवैध रूप से देशी शराब बेचने जा रहे 02 सेल्समैन गिरफ्तार।*

🔹 *51 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब, बिक्री के ₹520 नकद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।*

*घटना का विवरण एवं पुलिस कार्यवाही-*
जनपद आजमगढ़ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत शराबबंदी के आदेशों के अनुपालन में दिनांक 23.10.2026 को चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बावन बीघा मैदान, शहीदनगर इस्लामपुरा के पास से दो अभियुक्तों को अवैध देशी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

1. संजय चौहान पुत्र बाबूलाल चौहान, निवासी प्यारेपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 36 वर्ष।
2. प्रेम चन्द पुत्र मुन्नीलाल, निवासी प्यारेपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष।

*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे शराब की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करते हैं। चुनाव के कारण शराब की दुकानें बंद होने का फायदा उठाकर वे रोडवेज स्थित देशी शराब की दुकान से शराब लाए थे तथा मोटरसाइकिल पर बोरी में रखकर बम्हौर एवं अन्य स्थानों पर ऊंचे दामों में बेचने जा रहे थे। शराब बिक्री से प्राप्त लाभ को आपस में बराबर बांट लेते थे। अभियुक्त संजय चौहान ने पूर्व में भी अवैध शराब बिक्री के मामले में पकड़े जाने की बात बताई। रोडवेज स्थित देशी शराब की दुकान की संलिप्तता के संबंध में जांच की जा रही है।

*बरामदगी का विवरण-*

1. 51 टेट्रा पैक विन्डीज लाइम मसाला देशी शराब, प्रत्येक 200 मिलीलीटर।
2. ₹520 नकद, शराब बिक्री से प्राप्त।
3. एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस, वाहन संख्या UP 54 BF 3347, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 376/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।

*आपराधिक इतिहास-*
अभियुक्त संजय चौहान के विरुद्ध मु0अ0सं0 140/2021, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा, चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर।
2. हे0का0 भानू पाण्डेय।
3. का0 रमाकान्त यादव।
4. का0 नन्दलाल कुशवाहा।
5. का0 सतेन्द्र यादव।
6. का0 कुलदीप सरोज, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।