*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति-6.0 अभियान के अंतर्गत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई-किरण में आयोजित बैठक में 02 बिछड़े दंपतियों के बीच कराया गया समझौता*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांकः 01.11.2026*
*जनपद आजमगढ़*
*🔹 मिशन शक्ति-6.0 अभियान के अंतर्गत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई-किरण में आयोजित बैठक में 02 बिछड़े दंपतियों के बीच कराया गया समझौता।*
*🔹 कुल 08 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को बुलाकर की गई सुनवाई, आपसी सहमति से परिवारों को पुनः जोड़ने का प्रयास।*
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी श्री नवीन अरोड़ा, पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति-6.0 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 01.11.2026 को थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई-किरण में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कुल 08 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को दूरभाष एवं नोटिस के माध्यम से सूचित कर मध्यस्थता हेतु बुलाया गया, जिसमें सभी पत्रावलियों के पक्षकार उपस्थित हुए। सुनवाई के दौरान 03 पत्रावलियों में दंपतियों ने आपसी कुशलता एवं पारिवारिक संबंधों में सुधार की जानकारी दी। वहीं, 02 प्रकरणों में काउंसलिंग टीम द्वारा अथक प्रयास कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से समझौता कराया गया। इन प्रकरणों में ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, गाली-गलौज, मारपीट करने तथा घर में न रहने देने संबंधी शिकायतें अंकित थीं। 01 पत्रावली अन्य कारणों से बंद की गई तथा शेष 02 पत्रावलियों में अग्रिम सुनवाई हेतु तिथि नियत कर पक्षकारों को नोटिस/दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
*समझौता कराए गए प्रकरणों का विवरण-*
1. सन्जू सोनकर पुत्री नन्दू सोनकर, निवासी ग्राम जोलहापुर, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़।
2. अभिषेक सहानी पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम फराशटोला, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
नई-किरण परियोजना के माध्यम से पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत एवं काउंसलिंग के जरिए सुलझाकर बिखरते परिवारों को पुनः जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इससे परिवारों में आपसी सौहार्द एवं सामंजस्य स्थापित करने के साथ ही पारिवारिक न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ कम करने में भी सहायता मिलती है।
*इस अवसर पर काउंसलर डॉ0 उमेशचन्द्र पाण्डेय, श्रीमती नेहा जायसवाल, उ0नि0 महेन्द्र तिवारी, उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार साह, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहे।*
*कुल समझौते – 02*






