*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना सरायमीर पुलिस द्वारा आटा चक्की की दुकान में हुई चोरी की घटना का अनावरण, 01 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के रुपये बरामद*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांकः 02.11.2026, जनपद आजमगढ़*
*🔹 थाना सरायमीर पुलिस द्वारा आटा चक्की की दुकान में हुई चोरी की घटना का अनावरण, 01 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के रुपये बरामद।*
*🔹 थाना महराजगंज पुलिस द्वारा किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार।*
*1. थाना सरायमीर : चोरी की घटना का अनावरण, 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
दिनांक 01.11.2026 को वादी मो0 साजिद पुत्र मो0 शाहिद निवासी ग्राम नन्दाव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 30.10.2026 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा उनकी आटा चक्की की दुकान की दीवार फांदकर अंदर रखे लकड़ी के बक्से का ताला तोड़कर लगभग 20,000 रुपये चोरी कर लिए गए। इस संबंध में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 272/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01.11.2026 को उ0नि0 नीरज कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमे में प्रकाश में आए अभियुक्त सुदर्शन चौहान पुत्र सुबेदार चौहान निवासी दरियादयालपुर थाना गंभीरपुर, हाल पता नेगवा थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ को नन्दाव नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के शेष 1,100 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी के 18,900 रुपये खर्च कर देना स्वीकार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
सुदर्शन चौहान पुत्र सुबेदार चौहान निवासी दरियादयालपुर थाना गंभीरपुर, हाल पता नेगवा थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 272/2026 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस थाना सरायमीर।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 90/2013 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना सरायमीर।
2. मु0अ0सं0 90ए/2013 धारा 379/41/411 भादवि थाना सरायमीर।
*2. थाना महराजगंज : किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
दिनांक 31.10.2026 को थाना महराजगंज क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज एवं जान-माल की धमकी देने के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 263/2026 धारा 74/352/351(3)/333 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में दिनांक 01.11.2026 को उ0नि0 चन्द्रजीत यादव मय हमराह का0 अजीत यादव द्वारा अभियुक्त बलिन्दर पुत्र पथरू राजभर निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम (औघड़गंज बड़की भरऊटी) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को कटान बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत भी आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त-
बलिन्दर पुत्र पथरू राजभर निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम (औघड़गंज बड़की भरऊटी) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 28 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 263/2026 धारा 74/352/351(3)/333 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना महराजगंज।






