*TV 20 NEWS || AZAMGARH :वाइब्रेंट गोरखपुर-2026 में ग्रामीण सड़क विकास कार्यों की सराहना, केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने की केशव प्रसाद मौर्य की प्रशंसा*
मीडिया कार्यालय, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
प्रेस विज्ञप्ति
*वाइब्रेंट गोरखपुर-2026 में ग्रामीण सड़क विकास कार्यों की सराहना, केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने की केशव प्रसाद मौर्य की प्रशंसा*
*प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मिली मजबूती*
*गोरखपुर। लखनऊ दिनांक 02-11-2026, तीन दिवसीय वाइब्रेंट गोरखपुर-2026 सम्मेलन में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के राज्यमंत्री श्री कमलेश पासवान ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (UPRRDA) के स्टॉल का भ्रमण किया।* इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से प्रदेश में संचालित ग्रामीण सड़क निर्माण, उन्नयन और अनुरक्षण कार्यों की जानकारी प्राप्त की। *विभाग के प्रदर्शन और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने उप मुख्यमंत्री एवं ग्राम्य विकास मंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रयासों की प्रशंसा की।*
श्री कमलेश पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। श्री केशव प्रसाद मौर्य की मेहनत, लगन और जनता के प्रति समर्पित भाव से उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों को गति मिली है। ग्रामीण सड़कों को गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ, उन्नत और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों ने प्रदेश को देश में अग्रणी स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री शिव सहाय अवस्थी के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी और निर्धारित मानकों का अनुपालन ग्रामीण विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।
*ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती*
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) का उद्देश्य पात्र ग्रामीण बसावटों को सर्वमौसम सड़क संपर्क उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण सड़कों का उन्नयन करना है। उत्तर प्रदेश में योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण के साथ-साथ गुणवत्ता नियंत्रण, नियमित अनुरक्षण और तकनीकी निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ई-मार्ग जैसी डिजिटल प्रणालियों के माध्यम से सड़कों के रखरखाव और कार्यों की निगरानी को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।
बेहतर ग्रामीण सड़कें किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तथा ग्रामीण नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे रोजगार, व्यापार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलता है। वाइब्रेंट गोरखपुर-2026 में अभिकरण के कार्यों को मिली सराहना उत्तर प्रदेश में ग्रामीण आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने तथा गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करती है।






