*TV 20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ माटी कला महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर जनगणना–2027 के प्रति जागरूकता का संदेश*
प्रेस विज्ञप्ति
आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।
आजमगढ़ माटी कला महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर माननीय विधान परिषद सदस्य महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी/अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा जनगणना–2027 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसहभागिता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जनपदवासियों से अपील की गई कि वे आगामी जनगणना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाते हुए निर्धारित अवधि में घर बैठे अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें। साथ ही, जनसंख्या गणना के दौरान घर पहुँचने वाले प्रगणकों को पूछे जाने वाले सभी 40 सवालों के सही एवं सटीक उत्तर देकर सहयोग प्रदान करें।
जनगणना–2027 के प्रथम चरण में स्व-गणना की सुविधा 16 से 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके उपरांत 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा।
स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज की जा सकती है।
जनगणना में प्रत्येक निवासी की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सही एवं सटीक जानकारी के आधार पर ही क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं के निर्माण में सहायता मिलती है।
जनगणना–2027
हमारी जनगणना, हमारा विकास!






