*TV 20 NEWS || AZAMGARH :वार्षिक निरीक्षण-2026 के द्वितीय दिवस के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी श्री नवीन अरोरा द्वारा पुलिस लाइन आजमगढ़ में परेड की सलामी लेकर किया गया निरीक्षण।*

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांकः 03.11.2026*
*जनपद आजमगढ़*

*🔹 वार्षिक निरीक्षण-2026 के द्वितीय दिवस के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी श्री नवीन अरोरा द्वारा पुलिस लाइन आजमगढ़ में परेड की सलामी लेकर किया गया निरीक्षण।*

*🔹 परेड में सम्मिलित 09 टोलियों का निरीक्षण कर बैंड एवं डॉग स्क्वायड का लिया गया जायजा, उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिसकर्मी सम्मानित।*

*🔹 वामा सारथी उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में क्रिकेट प्रैक्टिस नेट एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु स्थापित 04 हाईमास्ट लाइटों का किया गया उद्घाटन।*

*🔹 पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।*

*🔹 सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याओं एवं वेतन विसंगतियों को सुनकर समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को किया गया निर्देशित।*

➡️ आज दिनांक 03.11.2026 को जनपद आजमगढ़ में चल रहे *वार्षिक निरीक्षण-2026 के द्वितीय दिवस के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी श्री नवीन अरोरा* द्वारा पुलिस लाइन आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर *पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* सहित अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मानुष पारीक, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त विभिन्न जनपदों से आए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारीगण *श्री सम्यक चौधरी (जनपद जौनपुर), श्री विक्रम दहिया (जनपद चंदौली), श्री राजकुमार मीणा (जनपद मिर्जापुर), श्री ऋषभ रुदवाल एवं सुश्री मेवीस वॉक (जनपद सोनभद्र) तथा श्री शुभम अग्रवाल (जनपद भदोही)* भी निरीक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

*पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण-*

➡️ अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सर्वप्रथम पुलिस लाइन आजमगढ़ पहुंचकर परेड की सलामी ली गई। इसके उपरांत परेड में सम्मिलित कुल 09 टोलियों का निरीक्षण किया गया। सभी टोलियों को मंच के सामने से गुजारकर उनके टर्नआउट, अनुशासन एवं साज-सज्जा का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त टोलियों का अलग-अलग संचालन कराकर उनकी दक्षता एवं अनुशासन का जायजा लिया गया।

➡️ निरीक्षण के दौरान बैंड पार्टी एवं डॉग स्क्वायड का भी निरीक्षण किया गया। परेड में उत्कृष्ट टर्नआउट एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों से आए आईपीएस अधिकारियों द्वारा भी परेड की टोलियों का निरीक्षण किया गया।

*क्रिकेट प्रैक्टिस नेट एवं हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन-*

➡️ अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा *वामा सारथी उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन* के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस परिवार के सदस्यों एवं पुलिसकर्मियों की खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थापित *क्रिकेट प्रैक्टिस नेट एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु लगाई गई 04 हाईमास्ट लाइटों* का उद्घाटन किया गया। इससे पुलिस लाइन ग्राउंड में क्रिकेट अभ्यास एवं अन्य खेल गतिविधियों के संचालन में सुविधा उपलब्ध होगी।

*पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण-*

➡️ परेड के निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर में स्थापित विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में डॉग स्क्वायड, डायल-112 के वाहनों एवं उनमें उपलब्ध विभिन्न उपकरणों, मेस, आरक्षी बैरक, जूडो-कराटे प्रशिक्षण स्थल एवं जिम, क्रेच नन्ह सितार तथा क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण किया गया।

➡️ इसके अतिरिक्त एमटी शाखा का निरीक्षण कर वाहनों की उपलब्धता, रखरखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने, उपकरणों एवं संसाधनों का उचित रखरखाव करने तथा पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*सैनिक सम्मेलन-*

➡️ निरीक्षण कार्यक्रम के उपरांत अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस लाइन आजमगढ़ में पुलिसकर्मियों के साथ सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में उपस्थित पुलिसकर्मियों से उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

➡️ इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा वेतन संबंधी विसंगतियों एवं अन्य विभागीय समस्याओं को अपर पुलिस महानिदेशक महोदय के समक्ष रखा गया। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सभी की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

➡️ अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं पूर्ण मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।