*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द*
*प्रेस-विज्ञप्ति दिनांकः 04.11.2026*
*थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़*
*🔹
*🔹 पुलिस टीम के मानवीय दृष्टिकोण एवं अथक प्रयासों से महिला की पहचान सुनिश्चित कर परिजनों से कराया गया मिलान।*
*➡️ घटना का विवरण-*
दिनांक 01.11.2026 को जनपद आजमगढ़ की निवासी एक महिला बिना बताए अपने घर से कहीं चली गई थी, जिसकी परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 02.11.2026 को समय 20:53 बजे पीआरवी 7149 (इवेंट संख्या 25775) पर कॉलर द्वारा यूपी-112 पर सूचना दी गई कि उनके घर पर एक अज्ञात महिला आई है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण अपना नाम-पता बताने में असमर्थ है।
*➡️ पुलिस की कार्रवाई-*
उक्त सूचना पर पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर थाना कप्तानगंज पुलिस को अवगत कराया गया। तत्पश्चात थाना कप्तानगंज से उ0नि0 श्री रामनिहाल वर्मा, म0उ0नि0 सुश्री नेहा पटेल, रि0म0 आरक्षी समीक्षा मौर्य एवं रि0म0 आरक्षी मधु मिश्रा द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को सकुशल थाने लाया गया। पुलिस टीम द्वारा संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए गए।
*➡️ पहचान एवं परिजनों को सुपुर्दगी-*
पुलिस टीम के अथक प्रयासों से महिला की पहचान सुनिश्चित की गई। महिला की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी। पुलिस टीम द्वारा उसके परिजनों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें थाने पर बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन एवं औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत दिनांक 03.11.2026 को महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
*🔹महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता एवं मानवीय प्रयासों की सराहना करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया गया।*






