*TV 20 NEWS || AZAMGARH :जनपद आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 18 वर्ष पूर्व पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 04.11.2026*
*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*

*🔹जनपद आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 18 वर्ष पूर्व पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।*

*🔹 एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में पेशी के दौरान वर्ष 2008 में हुआ था फरार, दीपावली पर मुम्बई से आजमगढ़ आने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*🔹 पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर घोषित था ₹50,000 का पुरस्कार।*

*घटना का विवरण-*
अभियुक्त राकेश पाण्डेय उर्फ राजू पुत्र रामानन्द पाण्डेय निवासी खुरशु, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ मु0अ0सं0 558/2004 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना देवगांव में गिरफ्तार होकर जिला कारागार आजमगढ़ में विचाराधीन बंदी था। दिनांक 29.04.2008 को माननीय न्यायालय में पेशी के दौरान अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 504/2008 धारा 223/224 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ द्वारा ₹50,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 04.11.2026 को प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय एवं उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित एवं ₹50,000 के पुरस्कार घोषित अभियुक्त राकेश पाण्डेय उर्फ राजू को प्राइवेट बस अड्डा से समय करीब 14:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-* राकेश पाण्डेय उर्फ राजू पुत्र रामानन्द पाण्डेय निवासी खुरशु, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 45 वर्ष।

*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वर्ष 2008 में एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में जिला कारागार से न्यायालय में पेशी के दौरान वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। फरारी के बाद वह लगातार अपना स्थान बदलकर रह रहा था तथा बाद में मुम्बई चला गया, जहां किराये के मकान में रह रहा था। दीपावली के त्योहार पर मुम्बई से आजमगढ़ आने के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए आगे की बात माननीय न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से कहने की बात बताई गई।

*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 504/2008 धारा 223/224 भादवि, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।

*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 558/2004 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 504/2008 धारा 223/224 भादवि, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
2. उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रोडवेज, थाना कोतवाली।
3. का0 मनीष, थाना कोतवाली।
4. का0 अखिलेश कुशवाहा, थाना कोतवाली।
5. म0का0 प्रियंका सिंह, थाना कोतवाली।

*सहयोगी टीम-*
*चोरी अनावरण टीम:*
1. कां0 बसंत लाल।
2. कां0 गुलाब रब्बासी।
3. का0 जितेन्द्र कुमार यादव।

*सर्विलांस टीम:*
1. का0 इंद्रेश वरुण।
2. का0 जयदेव मौर्य।
3. दिनेश यादव।