*TV 20 NEWS || AZAMGARH:थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा 323 किलोग्राम अवैध पटाखों के भण्डारण के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त हिरासत में लिया गया*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 05.11.2026*
*थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।*
*🔹 थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा 323 किलोग्राम अवैध पटाखों के भण्डारण के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त हिरासत में लिया गया।*
*🔹 पूर्व में आवासीय मकान से 14 बोरियों में बरामद किए गए थे 323 किलोग्राम अवैध पटाखे, छापेमारी के दौरान मौके से फरार हो गया था अभियुक्त।*
*घटना एवं पुलिस कार्रवाई का विवरण-*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शशिचन्द्र चौधरी के नेतृत्व में थाना मुबारकपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 381/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त गुलाब गुप्ता को दिनांक 04.11.2026 को समय 17:20 बजे हिरासत में लेकर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
दिनांक 29.10.2026 को उ0नि0 प्रदीप बाजपेयी मय पुलिस टीम द्वारा कस्बा मुबारकपुर के ग्राम पुरारानी स्थित एक आवासीय मकान में छापेमारी की गई थी। मकान में किराये पर रह रहे अभियुक्त गुलाब गुप्ता द्वारा बिना किसी वैध लाइसेंस/अनुमति के अवैध पटाखों का भण्डारण कर बिक्री की जा रही थी। पुलिस की छापेमारी के दौरान अभियुक्त मौके से फरार हो गया था। मौके से विभिन्न प्रकार के पटाखों से भरी कुल 14 बोरियां, जिनका कुल वजन लगभग 323 किलोग्राम था, बरामद की गई थीं। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50,000/- रूपये है। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 381/2026 धारा 5/9बी विस्फोटक अधिनियम, 1884 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
*अभियुक्त का नाम व पता-* गुलाब गुप्ता पुत्र स्व0 कन्हैयालाल गुप्ता निवासी पुरारानी, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़। उम्र करीब 35 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
पूर्व में बरामद विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे, कुल 14 बोरियां, वजन लगभग 323 किलोग्राम। अनुमानित कीमत लगभग 50,000/- रूपये
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 381/2026 धारा 5/9बी विस्फोटक अधिनियम, 1884, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
*पुलिस टीम-*
प्रभारी निरीक्षक शशिचन्द्र चौधरी, उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा, चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर मय थाना मुबारकपुर पुलिस टीम।
*अग्रिम विधिक कार्यवाही-*
प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। विवेचना के दौरान अवैध पटाखों की आपूर्ति के स्रोतों एवं इस कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी संकलित कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।






