*TV 20 NEWS || AZAMGARH:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक श्री ईश्वर लाल गुर्जर द्वारा थाना निजामाबाद पर आगामी त्योहार एवं मेले के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 05.11.2026*
*थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।*

*🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक श्री ईश्वर लाल गुर्जर द्वारा थाना निजामाबाद पर आगामी त्योहार एवं मेले के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।*

*🔹 डीजे संचालन में निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने, सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने एवं मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील।*

*🔹 ध्वनि प्रदूषण एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी।*

आज दिनांक 05.11.2026 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में आगामी त्योहार एवं मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत *सहायक पुलिस अधीक्षक श्री ईश्वर लाल गुर्जर* द्वारा *थाना निजामाबाद* पर *पीस कमेटी की बैठक* आयोजित की गई। बैठक में कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पीस कमेटी के सदस्यों तथा गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सदस्यों से संवाद स्थापित कर निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए—
1. डीजे संचालन एवं ध्वनि सीमा के संबंध में- त्योहार एवं मेले के दौरान डीजे निर्धारित ध्वनि मानकों के अनुरूप ही बजाए जाएं। डीजे की आवाज अत्यधिक तेज न रखी जाए तथा अधिक ऊंचाई वाले डीजे सेटअप न लगाए जाएं। ध्वनि प्रदूषण एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। निर्धारित ध्वनि सीमा निम्नवत है—

o *आवासीय क्षेत्र: दिन में 55 डेसीबल तथा रात्रि में 45 डेसीबल।*
o *व्यावसायिक क्षेत्र: दिन में 65 डेसीबल तथा रात्रि में 55 डेसीबल।*
o *औद्योगिक क्षेत्र: दिन में 75 डेसीबल तथा रात्रि में 70 डेसीबल।*
o *शांति क्षेत्र (अस्पताल, स्कूल एवं न्यायालय के 100 मीटर के दायरे में): दिन में 50 डेसीबल तथा रात्रि में 40 डेसीबल।*

2. सीसीटीवी कैमरों के संबंध में- दुकानों एवं निजी प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित कर ली जाए तथा कैमरों को सड़क एवं गलियों की तरफ इस प्रकार लगाया जाए, जिससे अधिक से अधिक क्षेत्र की निगरानी हो सके।
3. मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन स्थलों के संबंध में- मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई के साथ-साथ पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
4. पटाखों के प्रयोग के संबंध में- पटाखों का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरती जाए तथा सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन किया जाए।
5. आपसी सौहार्द एवं शांति व्यवस्था के संबंध में- सभी लोग आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखें। किसी भी पुराने विवाद को अनावश्यक रूप से न बढ़ाएं तथा किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

*➡️ अंत में सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को आगामी त्योहारों की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।*