*TV 20 NEWS || AZAMGARH :अभियुक्त की दुकान से 210 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 12 हजार रुपये*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 06.11.2026*
*थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़*

*🔹 थाना दीदारगंज पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर बिक्री करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार।*

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
थाना दीदारगंज क्षेत्रान्तर्गत सिसवारा बाजार में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की दुकान से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए गए। इस संबंध में थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 204/2026 धारा 288 बीएनएस व 5/9ख विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06.11.2026 को उ0नि0 गिरजेश तिवारी मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर सिसवारा बाजार स्थित अभियुक्त की दुकान पर दबिश दी गई। मौके से अभियुक्त अभिषेक जायसवाल पुत्र संतोष जायसवाल निवासी सिसवारा, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष को 210 किलोग्राम अवैध पटाखों के साथ समय करीब 04:15 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
अभिषेक जायसवाल पुत्र संतोष जायसवाल निवासी सिसवारा, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 204/2026 धारा 288 बीएनएस व 5/9ख विस्फोटक अधिनियम 1884, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।

*बरामदगी का विवरण-* लगभग 210 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, अनुमानित कीमत लगभग 1,12,000 रुपये।

*गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 गिरजेश तिवारी, थाना दीदारगंज, आजमगढ़।
2. का0 सतेन्द्र कुमार, थाना दीदारगंज, आजमगढ़।
3. का0 हितेन्द्र कुमार यादव, थाना दीदारगंज, आजमगढ़।
4. का0 दयाशंकर, थाना दीदारगंज, आजमगढ़।
5. का0 नवाब अंसारी, थाना दीदारगंज, आजमगढ़।