*TV 20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ में विकसित भारत चैलेंज ट्रैक प्रतियोगिता, राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए छह युवाओं का चयन*
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 22 नवंबर, 2026
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, जनपद आजमगढ़ के तत्वावधान में आज दिनांक 22 नवंबर, 2026 को प्रतिभा निकेतन इण्टर कालेज, अटलस पोखरा, आजमगढ़ में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)-2027 के अंतर्गत चैलेन्ज ट्रैक — डिस्ट्रिक्ट चैम्पियनशिप (पी०पी०टी० राउण्ड) का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।
माय भारत पोर्टल की निबंध प्रतियोगिता से चयनित युवाओं ने लिया भाग
इस चैम्पियनशिप में माय भारत पोर्टल पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता से चयनित जनपद आजमगढ़ के प्रतिभावान युवाओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ पी०पी०टी० (PPT) राउण्ड में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय “जनसांख्यिकीय लाभांश एवं मानव पूंजी विकास” (Demographic Dividend & Human Capital Development) रहा। प्रतिभागियों ने निर्धारित विषय पर अपनी प्रस्तुतीकरण क्षमता, तार्किक दृष्टिकोण और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका से जुड़े विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।
प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों के निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ एवं पारदर्शी मूल्यांकन हेतु गठित ज्यूरी मण्डल में डॉ० अजय कुमार सोनकर (असिस्टेंट प्रोफेसर – समाजशास्त्र, डी०ए०वी० पी०जी० कॉलेज, आजमगढ़), डॉ० जमालुद्दीन अहमद (असिस्टेंट प्रोफेसर – प्राणि विज्ञान, राजकीय महिला महाविद्यालय, अहिरौला, आजमगढ़) तथा डॉ० संजय कुमार पटेल (असिस्टेंट प्रोफेसर, गांधी शताब्दी स्मारक पी०जी० कॉलेज, कोयलसा, आजमगढ़) ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ज्यूरी के सदस्यों द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 6 युवाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया है, जिनका विवरण निम्नवत है: जान्हवी राय, मोहम्मद सैफ, बिस्मा खान,
वैष्णवी राय, अवंतिका कुमारी एवं पवन यादव।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रामबाबू त्रिपाठी (संयुक्त विकास आयुक्त, आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़) द्वारा चयनित एवं प्रतिभागी युवाओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि एवं जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी श्री सुल्तान सिंह ने सभी चयनित युवाओं को बधाई देते हुए आगामी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रतिभाग कर जनपद आजमगढ़ का नाम रोशन करने की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
(सुल्तान सिंह)
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आजमगढ़






