*TV 20 NEWS || AZAMGARH :साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को आजमगढ़ पुलिस ने वापस कराए 24,997 रुपये*

*प्रेस विज्ञप्ति,दिनांक– 27.11.2026*
*थाना– रौनापार, जनपद आजमगढ़*

*🔹 साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को आजमगढ़ पुलिस ने वापस कराए 24,997 रुपये।*

*🔹 आजमगढ़ पुलिस की अपील– साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर करें कॉल, देरी से बचें और अपनी धनराशि सुरक्षित कराएं।*

➡️ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रौनापार की साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के पीड़ित प्रेमचन्द पुत्र श्रीकिशुन निवासी ग्राम पहाड़पुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ के खाते से दिनांक 31.03.2026 को बिना जानकारी के 25,000 रुपये की धोखाधड़ी किए जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत संख्या 33103260070802 पर त्वरित कार्यवाही की गई।

➡️ साइबर टीम द्वारा संबंधित बैंकों से ई-मेल एवं वार्ता के माध्यम से समन्वय स्थापित कर फ्रॉड की गई धनराशि में से 24,997 रुपये होल्ड कराए गए तथा MRM पोर्टल के माध्यम से दिनांक 21.11.2026 को उक्त धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।

*➡️ आजमगढ़ पुलिस की जनहित में अपील–*
किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देरी किए तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर *1930* पर कॉल करें अथवा आधिकारिक पोर्टल *www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज कराएं। समय से शिकायत करने पर धोखाधड़ी की गई धनराशि को होल्ड कराकर वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है। किसी से भी OTP, PIN, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

*➡️ पुलिस टीम का विवरण–*
साइबर टीम, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।

*🔹साइबर अपराध से सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।*

*आजमगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।*