*TV 20 NEWS || AZAMGARH :श्रद्धेय इंदु भूषण अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि कल, कला भवन में होगी प्रार्थना सभा*

श्रद्धेय इंदु भूषण अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि कल, कला भवन में होगी प्रार्थना सभा
श्रद्धेय इंदु भूषण अग्रवाल जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 29 नवंबर को कला भवन में श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।
अजय अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख आदरणीय मिथिलेश जी तथा प्रांत प्रचारक आदरणीय श्री रमेश जी भाई साहब की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इस अवसर पर अरविंद अग्रवाल एवं अजय अग्रवाल ने सभी शुभचिंतकों, परिचितों और नगरवासियों से प्रार्थना सभा में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पिताजी की प्रथम पुण्यतिथि पर आप सभी की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।