*TV 20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ के असाढ़ा गांव में राशन वितरण! गरीब और दिव्यांग महिलाओं को मिली खाद्य सामग्री*
ब्यूरो रिपोर्ट
आजमगढ़ ब्लाक मुहम्मदपुर के अंतर्गत असाढा़ गांव में शनिवार को विशाल भारत संस्थान की ओर से अनाज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मुहम्मदपुर सुरेश चंद्र वर्मा ने पहुंच कर संस्थान की ओर से उपलब्ध राशन को गरीब दिव्यांग पात्र महिलाओं को राशन वितरित किया जिसमें आटा चावल तेल दाल आदि शामिल थे खंड विकास अधिकारी ने कहा कि संस्थान का कार्य बहुत ही अच्छा है जो कि पिछले कई वर्षों से यहां पर चलता है वहीं पर संस्थान के जिला चेयरमैन हिसामुद्दीन, वाइस चेयरमैन मो, गालिब, जिला परिषदीय सदस्य हकीमुद्दीन, के सहयोग से दर्जनों लोगों को राशन उपलब्ध कराया गया वहीं जिला चेयरमैन ने बताया कि दिसंबर माह में कंबल भी वितरित किया जाना है जिसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है इस अवसर पर सुरेश कुमार, मो, शाकिर,मो,अमान, मिठाई लाल, मो, अंसार, मो,शादिक, सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे






