प्रसपा ने महापुरुषों की जयंतीं पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित

  1. आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने सठियांव स्थित रामसुमेर इंटर कालेज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास़्त्री की जयंतीं पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
  2. प्रदेश महासचिव व मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव ने कहाकि हम सबको राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताये मार्ग पर चलकर ईमानदारी व निष्ठा से देष सेवा करनी चाहिए। उन्होने कहा कि हमारे मन, वचन व कर्म में एकरूपता होनी चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने ईमानदारी व निष्ठा से कार्य कर देश सेवा करने की सीख समाज को दी। सत्य व अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी का जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। हम सबको उनके बताये गये मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया। उन्होंने कहा कि इन दोनों महान पुरूषों ने मानवता कीसेवा करने की सीख दी। दोनो महापुरूष सादा जीवन व उच्च विचार वाले व्यक्ति रहे। उनका जीवन अनुकरणीय है।
  3. लालचन्द यादव बाबूजी ने कहाकि महात्मा गांधी त्याग और बलिदान की मूर्ति थे। सादा जीवन और उच्च विचार उनका आदर्श था और वे भारतीय जनमानस में सदैव प्रेरणा के स्त्रोत रहेंगे। अहिंसा और सादगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व के प्रमुख अलंकार थे। उनके ये दोनों गुण आज भी आमजन को एक गौरवशाली जीवन की प्रेरणा देते हैं।
  4. इस अवसर पर ओमप्रकाश यादव, मनीष यादव, सामू यादव, प्रदीप कुमार यादव, सुरेन्द्र यादव, चन्द्रजीत यादव, बीरबल यादव, छोटेलाल, देवनाथ यादव, बालचन्द चौहान, दलसिंगार यादव, आशीष कुमार, बाबूलाल यादव, अनिल यादव, हिमांशु यादव, दसई यादव, नन्दलाल यादव, आदि मौजूद रहे।