बलिया: रसड़ा पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, मोटरसाईकिल बरामद

थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 नफर वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार कर उसके  कब्जे से एक अदद मो0 साइकिल व 36000/- रूपया नगद बरामद ।

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर महोदय के आदेश के अनुपालन मे अपराध नियंत्रण हेतु  श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय श्री एस. एन. वैस के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रसड़ा श्री राजीव सिंह व  उ0नि0 राजकपूर सिंह मय हमराह हे.का.रामपति यादव द्वारा आज दिनाँक 13.01.2022 को समय 12.05 बजे मुखबीरी सूचना के आधार पर अभियुक्त कन्हैया साह पुत्र स्व. चिर्कुट साह निवासी हिता का पूरा थाना रसड़ा जनपद बलिया को सब्जी मण्डी (हिता का पूरा) के पास से गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये अभियुक्त उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

उल्लेखनीय है कि  वादी श्री सौमित कुमार जायसवाल पुत्र रामेश्वर प्रसाद जायसवाल निवसी स्टेशन रोड रसड़ा थाना रसड़ा जनपद बलिया द्वारा दिनांक 12.01.2022 को लिखित तहरीर बावत अभियुक्त कन्हैया साह पुत्र स्व. चिर्कुट साह निवासी हिता का पूरा थाना रसड़ा जनपद बलिया द्वारा वादी की मोटरसाईकिल UP 60 AL4330 से वसूली हेतु ले जाना वसूली का 40000 रु0 व वादी का वाहन  लेकर न आना फोन से पूछने पर इधर-उधर की बाते करना तथा मोटरसाईकिल व पैसा वापस न करने के आधार पर थाना रसड़ा पर पंजीकृत मु.अ.सं. 13/2022 धारा 406 भादवि. की विवेचना उ.नि. राजकपूर सिंह को आवंटित की गयी थी ।

 

सम्बन्धित अभियोगः-

1. मु0अ0सं0 13/2022 धारा 406 भादवि थाना रसड़ा जनपद बलिया

नाम व पता अभियुक्तः-

1. कन्हैया साह पुत्र स्व. चिर्कुट साह निवासी हिता का पूरा थाना रसड़ा जनपद बलिया

बरामदगीः-

1. एक अदद मोटर साइकिल UP60 AL 4330

2. 36000/- रूपया नगद

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

1. उ0नि0 श्री राजकपूर सिंह थाना रसड़ा बलिया

2. हे.का. श्री रामपति यादव थाना रसड़ा बलिया

 

सोशल मीडिया सेल

जनपद बलिया