आजमगढ़ : छात्रों द्वारा आनलाइन छात्रवृति आवेदनों को संस्था द्वारा अग्रसारित करने की अंतिम तिथि- 24 जनवरी
आजमगढ़ 22 जनवरी– जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ में संचालित समस्त संस्थाओं कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत संस्था लांगिन पर दिनांक 22 जनवरी 2022 को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 6229 डाटा लम्बित प्रदर्शित हो रहे हैं, जो अत्यन्त ही खेदजनक है। छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदनों को संस्था द्वारा अग्रसारित करने की अंतिम तिथि- 24 जनवरी 2022 शासन द्वारा निर्धारित है।
उन्होने जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि शासन द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि- 24 जनवरी 2022 के पूर्व संस्था अपनी लांगिन से सही डाटा को अग्रसारित एवं गलत डाटा को रिजेक्ट करना सुनिश्चित करें। यदि किसी पात्र छात्र का आवेदन शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित नहीं होता है, तो सम्बन्धित संस्था स्वयं उत्तरदायी होगी।
—-जि0सू0का0 आजमगढ़-22-01-2022—–






