आजमगढ़ : 8 मार्च को मनाया जाएगा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

आजमगढ़ 25 जनवरी– जिला प्रोबेशन अधिकारी शशांक सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्र के प्रति महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान प्रदान करने एवं सामाज में उनके योगदान के प्रति योगदान अभार प्रकट करने के रूप में प्रत्येक वर्ष 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर महिला शक्ति पुरस्कार प्रदान करने हेतु ऐसे व्यक्तियों/समूहों में/गैर सरकारी संगठनों/संस्थाओं से व्यक्तिगत एवं संस्थागत श्रेणी के अन्तर्गत आवेदन सुसंगत प्रमाण पत्रो सहित जिला प्रोबेशन अधिकारी आजमगढ़ के ई-मेल आइडी probationoffice.azh@gmail.com पर अथवा कार्यालय में दिनांक 28 जनवरी 2022 तक अमंत्रित किये गये हैं।
उन्होने बताया कि जिन्होंने महिलाओं को निर्णयकारी भूमिका लिए प्रोत्साहित किया हो, पारंपरिक और गैर पारंपरिक क्षेत्रों में महिलाओं को कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित किया हो, ग्रामीण महिलाओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था हेतु कार्य किया हो, महिलाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकीय, खेल, कला, संस्कृति आदि जैसे गैर पारंपरिक क्षेत्रों में ठोस रूप में और सुरक्षा एवं संरक्षा, स्वास्थ्य एवं सेहत, शिक्षा, कौशल, विकास, महिलाओं का आदर और सम्मान आदि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण ढंग से बढ़ावा दिया हो। वैयक्तिक श्रेणी के मामले में 01 जुलाई 2021 को आयु 25 वर्ष होनी चाहिए तथा आवेदक की यदि कोई संस्था है तो उसे सम्बन्धित क्षेत्र में कम से कम 05 वर्ष कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।