गणतन्त्र दिवस के अवसर पर ओपेन पुरूष वर्ग में 08 किमी0 एवं महिला वर्ग कें 04 कि0मी0 क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता का होगा आयोजन
आजमगढ़ 25 जनवरी– क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पाण्डेय ने अवगत कराया है कि दिनांक 26 जनवरी, 2022 को गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में ओपेन पुरूष वर्ग में 08 किमी0 एवं महिला वर्ग कें 04 कि0मी0 क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 08ः30 बजे स्टेडियम परिसर में ध्वजारोहण होगा। ध्वजारोहण के पश्चात रेस प्रातः 09ः00 बजे सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में आयोजित की जायेगी।
उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का नामांकन दिनांक 26 जनवरी, 2022 की प्रातः 08ः00 बजे तक होगा। इस प्रतियोगिता में प्रवेष निःशुल्क है तथा जनपद के कोई भी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।
—-जि0सू0का0 आजमगढ़-25-01-2022—–






