मीरजापुर : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक को0शहर एवं थाना मड़िहान पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया

पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक को0शहर एवं थाना मड़िहान पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया ।
उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 27.01.2022 को अरविन्द कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक को0शहरके नेतृत्व मे उ0नि0 अशोक कुमार यादव चौकी प्रभारी अस्पताल, उ0नि0 अनिल कुमार चौकी प्रभारी कचहरी मय पुलिस टीम एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना को0शहर क्षेत्रांतर्गत वासलीगंज, संकट मोचन, तरकापुर, तहसील तिराहा, गिरधर चौराहा, पुहटी, नारघाट, हास्पिटल तिराहा एवं थाना मड़िहान में राम निवास सिंह चौकी प्रभारी पटेहरा, व0उ0नि0 सर्वानंद यादव मय पुलिस टीम एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना मड़िहान क्षेत्रांतर्गत पटेवर, जमुई, कलवारी, बेदौली, गोपलपुर, रजौहा, सुगापाक, मलुआ, करौदा, भटेहरा, दीपनगर, ककरद, में फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन किया गया । फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन कर आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया ।