प्रेस नोट जनपद बलिया
दिनांक 29.01.2022
थाना रसड़ा पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल सहित अदद अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस व गांजा बरामद ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर के आदेश के अनुपालन मे अपराध नियत्रंण व वांछित तथा इनामिया अपराधियो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 29.01.2022 थाना रसड़ा के उ0नि0 चन्द्र प्रकाश कश्यप उ0नि0 अजय कुमार यादव मय फोर्स द्वारा सन्दिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो की चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों 1. जयप्रकाश राजभर पुत्र राजेश राजभर निवासी जलाईपुर मसीना थाना घोसी जनपद मऊ 2. परशुराम राजभर पुत्र बच्चा राजभर उर्फ सुबच्चन राजभर निवासी ग्राम बडागाँव थाना सराय लखनसी जिला मऊ को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों की नियमानुसार जमातलाशी के दौरान उपरोक्त दोनो अभियुक्तों के पास से एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल व 05 अदद मोबाइल व 02 अवैध तमंचा मय 03 अदद जिन्दा कारतूस व 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ । जिसके संबंध मे थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0स0 30/2022 धारा 41,411,413,414,419,420,467,468,471 भा0द0वि0
2. मु0अ0सं0 31/2022 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम
3. मु0अ0सं0 32/2022 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम
4. मु0अ0सं0 33/2022 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम
अभियुक्तगण का नाम पता –
1. परशुराम राजभर पुत्र बच्चा राजभर उर्फ सुबच्चन राजभर निवासी ग्राम बडागाँव थाना सराय लखनसी जिला मऊ उम्र करीब 21 वर्ष
2. जयप्रकाश राजभर पुत्र राजेश राजभर निवासी जलाईपुर मसीना थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 20 वर्ष
बरामदगी का विवरण –
1. 01 अदद मोटर साईकिल व 5 अदद मोबाइल
2. 02 अदद अबैध कट्टा ( एक अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, व एक अदद तमंचा .303 बोर )
3. 2 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा
गिरफ्तारी का स्थान /दिनांक /समय
सिंघई चट्टी (राघवपुर की तरफ) / दिनांक 29.01.2022/समय 07.20 बजे
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 चन्द्र प्रकाश कश्यप थाना रसड़ा बलिया ।
2. उ0नि0 अजय कुमार यादव थाना रसड़ा बलिया ।
3. हे0 का0 अशोक कुमार थाना रसड़ा बलिया ।
4. का0 निलेश यादव थाना रसड़ा बलिया ।
5. का0 उमेश कुमार थाना रसड़ा बलिया ।
6. का0 संजय यादव थाना रसड़ा बलिया ।
सोशल मीडिया सेल
जनपद बलिया






