आजमगढ़, मुबारकपुर से अरविन्द जायसवाल भाजपा प्रत्याशी घोषित

आजमगढ़ की मुबारकपुर विधानसभा सभा सीट से अरविंद जायसवाल भाजपा प्रत्याशी घोषित, मऊ जिले की मोहम्मदाबाद गोहना सीट से विधायक श्री राम सोनकर का टिकट कटा, पूनम सरोज को पार्टी ने बनाया प्रत्याशी, बीजेपी ने जारी की एक और लिस्ट

आजमगढ़/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की गयी है। इस लिस्ट में भाजपा द्वारा 9 प्रत्याशियों के टिकट की घोषणा की गयी है। आजमगढ़ जनपद की मुबारकपुर सीट से भाजपा ने अरविन्द जायसवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ की सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। 9 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं जबकि अतरौलिया विधानसभा सीट पर बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी के प्रत्याशी मैदान में हैं। वही मऊ जिले की मोहम्मदाबाद गोहना सीट से विधायक श्री राम सोनकर का टिकट काटकर पार्टी ने पूनम सरोज को प्रत्याशी बनाया है। संस्कृत की प्रवक्ता पूनम सरोज मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर आजमगढ़ में तैनात डॉ उमेश सरोज की पत्नी है।
बता दें कि समाजवादी पार्टी द्वारा मुबारकपुर सीट से अखिलेश यादव, बसपा द्वारा अब्दुस्सलाम और कांग्रेस द्वारा परवीन मन्दे को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया है। विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली और पूर्व विधायक रामदर्शन यादव के भी चुनाव लड़ने की चर्चा।