आजमगढ़ : परिवर्तन सेवा संस्थान गांधीगिरी टीम ने पुलवामा आतंकी घटना में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
आजमगढ़। परिवर्तन सेवा संस्थान गांधीगिरी टीम द्वारा नगर के सिधारी स्थित एक आवास परिसर में 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुई संगठन सचिव विवेक पाण्डेय ने कहा कि देश के लिए आज काला दिन है, आज के ही दिन घटित आतंकी घटना में हमारे देश के रक्षको को अपनी जान जवानी पड़ी थी। वही आज के दिन एक तरफ देश में आज वेलेंटाइन डे मनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे जनपद के युवाओं ने पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को याद कर शहीद दिवस मनाया है। विवेक पांडे ने कहा कि देश ही मेरी जान है, हम युवा अपने मातृभूमि के किये अपना सब कुछ कुर्बान करने को तैयार है। श्रद्धाजंलि सभा मे युवाओं की टोली के साथ पीएससी के जवानों सहित एनसीसी कमाडेंड ने भी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रांशु सिंह जी, ऋषभ उपाध्याय जी,अमित मेहता जी,आनंद पाण्डेय जी ,आशीष गुप्ता मन्नू रस्तोगी जी साथ में pcs बटालियन के जवान भी मौजूद रहे।






