आजमगढ़ : विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता हेतु चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम का किया आयोजन

आजमगढ़ 15 फरवरी– विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता हेतु चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के अन्तर्गत आज सेंट्रल एकेडमी पब्लिक स्कूल निजामाबाद, विधानसभा सगड़ी बूथ संख्या 40, 41, बाबा विश्वनाथ इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी अमनवे मार्टिनगंज द्वारा प्राथमिक पाठशाला दुबारा, कक्ष संख्या 01 बूथ के अंतर्गत महिलाओ एवं बालिकाओं को मेहंदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया l

इसी के साथ ही श्री गिरधारी तिलकधारी इंटर कॉलेज, आर एस कॉन्वेंट स्कूल अतरौलिया के द्वारा बूथ नंबर 5 प्राथमिक पाठशाला अतरौलिया पर, साफिया गर्ल्स पीजी कॉलेज महलिया शाहगढ़ के साथ-साथ आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया।