आजमगढ़ : आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नामावली तैयार

आजमगढ़ 16 फरवरी– अपर जिलाधिकारी प्रशासन/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी, अनिल कुमार मिश्र ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नामावली भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में तैयार कर ली गयी है। जिसका अन्तिम प्रकाशन दिनांक 11 फरवरी 2022 को कर दिया गया है। उक्त निर्वाचक नामावली दिनांक 11 फरवरी 2022 से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय तथा स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाले सभी स्थानीय प्राधिकारियों के कार्यालयों पर जन सामान्य के निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध है।

—–जि0सू0का0-आजमगढ़-16.02.2022——-