आजमगढ़, फील्ड लेवल काउंसलर की तैनाती हेतु इच्छुक व्यक्ति अपना प्रस्ताव जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय आजमगढ़ में उपलब्ध करायें
मीडिया सेल
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय
आजमगढ़
प्रेस नोट
आजमगढ़ 17 फरवरी– जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने अवगत कराया है कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचिज जनजाति के विरूद्ध घटित होने वाले अपराधों के सम्बन्ध में नेशनल हेल्प लाईन को प्रभावी बनाने हेतु लीगल एडवाइजर (विधि सलाहकार) जो मा0 उच्च न्यायालय से संबंधित हो तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारों के प्रति प्रयत्नशील रहे हैं एवं पीड़ित व्यक्तियों से समन्वय स्थापित कर अधिनियम के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली सहायता को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने हेतु क्षेत्र स्तर पर फील्ड लेवल काउंसलर की तैनाती हेतु इच्छुक व्यक्ति अपना प्रस्ताव जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय आजमगढ़ में उपलब्ध करायें। उन्होने बताया कि विधि सलाहकार हेतु कम से कम 03 पद हैं एवं फील्ड लेवल काउंसलर हेतु प्रत्येक तहसील हेतु 02 पद, इच्छुक व्यक्ति राजकीय सेवानिवृत्त हो। उक्त तैनाती पद हेतु कोई मानदेय/भत्ता देय नही है।
—–जि0सू0का0-आजमगढ़-17.02.2022——-






