वाराणसी, थाना लोहता पुलिस ने अभियुक्त शशिकान्त यादव को किया गिरफ्तार, कब्जे से 26 शीशी अवैध शराब बरामद
कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण
प्रेस नोट
दिनांक-18.02.2022
थाना लोहता पुलिस ने अभियुक्त शशिकान्त यादव को किया गिरफ्तार, कब्जे से 26 शीशी अवैध शराब बरामद
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष- 2022 के दृष्टिगत चुनाव को सकुशल, भयमुक्त व निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु तथा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने व आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान तलाश वांछित अभियुक्त के क्रम में दिनांक 18.02.2022 को थाना लोहता पुलिस व विधानसभा निर्वाचन शिवपुर हेतु गठित एफएसटी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोरौता तिराहा से अभियुक्त शशिकान्त यादव s/o स्व0 स्व रामजी यादव निवासी ग्राम सरौली पो0 हडाकला थाना बलुआ जिला चन्दौली उम्र 38 वर्ष को किया गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से 26 शीशी देशी अवैध बरामद किया गया ।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना लोहता में मु0अ0सं0 0052/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर, विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. शशिकान्त यादव s/o स्व0 स्व रामजी यादव निवासी ग्राम सरौली पो0 हडाकला थाना बलुआ जिला चन्दौली उम्र 38 वर्ष ।
बरामदगी
26 शीशी देशी अवैध शराब ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
मजिस्ट्रेट मनीष कुमार राय, उ0नि0 बद्री यादव, का0 नितेश राय, का0 अक्षय यादव (एफएसटी टीम)।
उ0नि0 विवेकानन्द द्विवेदी, हे0का0 दीपक सिह, हे0का0 प्रशान्त सिह थाना लोहता, जनपद वाराणसी ग्रामीण ।
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण।






