आजमगढ़ : मतदान दिवस के दिन जनपद में सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा -जिला निर्वाचन अधिकारी

मीडिया सेल
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय
आजमगढ़

प्रेस नोट

आजमगढ़ 19 फरवरी– अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने अवगत कराया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में मतदान दिवस के दिन लोक प्रतिनिधित्व, अधिनियम 1951 की धारा 135 के प्राविधानों के अनुसार सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा। जनपद आजमगढ़ में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 का मतदान दिवस दिनांक 07 मार्च 2022 को निर्धारित है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में दिनांक 07 मार्च 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

—–जि0सू0का0-आजमगढ़-19.02.2022——-