मीडिया सेल
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय
आजमगढ़
प्रेस नोट
आजमगढ़ 01 मार्च– उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने अवगत कराया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को संपन्न कराने हेतु उड़न दस्ता टीम (एफएसटी) का गठन किया गया है। मा0 विशेष व्यय प्रेक्षक द्वारा गूगल मीट के दौरान दिये गये निर्देश के क्रम में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य हेतु वि0स0 347-आजमगढ़ के लिए पूर्व में लगाये गये उड़न दस्ता टीम प्रभारी संजीव विश्वकर्मा विपणन निरीक्षण के स्थान पर दीपक कुमार पाण्डेय, गन्ना पर्यवेक्षक 9415994012 तथा वि0स0 351-लालगंज में शिवशंकर राय रीडर श्री गॉधी पीजी कालेज मालटारी का नाम पदनाम एवं मो0नं0 त्रुटिपूर्ण होने के कारण पुनः शिवशंकर असि0 प्रोफेसर श्री गॉधी पीजी कालेज मालटारी 7905967043, की नियुक्ति उड़न दस्ता टीम प्रभारी के रूप में की गयी है, जो निर्वाचन की समाप्ति तक कार्य करेंगे।
उपरोक्त समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि भारत चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें एवं उनकी अवहेलना क्षम्य नहीं होगी तथा सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की जाए।
उक्त उड़न दस्ता टीमें निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अनुदेश पुस्तिका में दिए गये अनुदेशों के अनुसार कार्य संपादित करेगे, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र/खंड में 3 या अधिक समर्पित उड़न दस्तें होंगे, जो नकदी का अवैध आदान-प्रदान या शराब का वितरण या अन्य कोई संदेहास्पद वस्तुएं, जो मतदाताओं को घूस देने के लिए प्रयोग में लाई जा रही हो, उसका पता लगायेंगे। उड़न दस्तें में टीम का प्रमुख एक वरिष्ठ कार्यकारी मजिस्ट्रेट होगा, पुलिस स्टेशन का एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एक विडियोग्राफ़र और तीन चार सशस्त्र पुलिस कार्मिक होंगे। उनको नकदी या सामान इत्यादि की जब्ती के लिए पूरी तरह समर्पित एक वाहन, मोबाइल फोन, एक विडियो कैमरा और अपेक्षित पंचनामा दस्तावेज दिए जायेंगे। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में तीन या अधिक स्थैतिक निगरानी टीमें होंगी, जिनमे प्रत्येक टीम में एक मजिस्ट्रेट और तीन या चार पुलिस कार्मिक होंगे, यह टीम चेकपोस्ट बनाएगी और अपने क्षेत्र में भारी मात्रा में लाई जाने वाली नकदी, अवैध शराब, कोई संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों इत्यादि की आवाजाही पर निगरानी रखेगी। जांच की समस्त प्रक्रिया की विडियोग्राफी की जायेगी। विस्तृत निर्देश भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइटeci.nic.in/eci.gov.in से आयोग की गाइडलाइन्स को प्रिंट कर लें। C-VIGIL provide timestamp evedentiary proof Model Code Of Conduct Expenditure Voilation, be empowering every citizen to click a photo or video by using his/her smartphone. Application has below unique features. One App to report Model Code of Conduct (MCC) Violation statusin just 100 minutes.
उड़न दस्ता टीमों के सभी अधिकारी सी-विजिल का ऐप डाउनलोड कर लें। सहायक नोडल ऑफिसर-यातायात/सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, सम्बंधित टीमों को वाहन आवंटित करेंगे। प्रत्येक टीम के नामित अधिकारी अपनी शिफ्ट के निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व संबंधित वाहन को कलेक्ट्रेट कार्यालय से प्राप्त कर अपनी तहसील के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के पास पहुंचेंगे तथा वहां से उन्हें सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा आवंटित वाहन उपलब्ध कराया जायेगा। जिससे वह अपनी ड्यूटी पॉइंट पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। यही क्रम प्रत्येक दिन अनवरत चलता रहेगा। उक्त वाहन जीपीएस युक्त रहेंगे। उक्त वाहनों के लिए ईंधन की व्यवस्था जिला पूर्ति अधिकारी/ सहायक नोडल ऑफिसर यातायात द्वारा की जायेगी, जिसका सम्पूर्ण लेखा जोखा अनुरक्षित किया जायेगा। उड़न दस्ता टीमों को नोडल आफिसर-प्रशिक्षण, नोडल आफिसर-निर्वाचन व्यय अनुरीक्षण एवं नोडल आफिसर सी-विजिल द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया जायेगा। समस्त उड़न दस्ता टीमों के साथ 01 पुलिस अधिकारी 03 कांस्टेबल की नियुक्ति पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा की जायेगी। जिला विकास अधिकारी/नोडल आफिसर वीडियोग्राफी द्वारा उक्त टीमों के साथ 01-01 रोजगार सेवक को शासकीय वीडियो/डिजिटल कैमरे सहित वीडियोग्राफी के कार्य हेतु नियुक्त किया जायेगा। नोडल आफिसर निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा दिनांक से वीडियोग्राफर टीमों को उपलब्ध कराये जायेंगे।
उपरोक्त समस्त के द्वारा कोविड-19 प्रोटोकाल से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण दिशा- निर्देशों का सम्पूर्ण पालन किया जायेगा, अन्यथा की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 एवं आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के अन्तर्गत सम्बन्धित कर्मचारी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होंगे।
—–जि0सू0का0-आजमगढ़-01.03.2022——-






