वाराणसी ग्रामीण पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी अकुंश लगाने हेतु 02 अभियुक्तों के खिलाफ गुण्डा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी
कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण
प्रेस नोट
दिनांक-01.03.2022
वाराणसी ग्रामीण पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी अकुंश लगाने हेतु 02 अभियुक्तों के खिलाफ गुण्डा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी
आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में की जा रही कार्यवाही के क्रम में क्षेत्राधिकारी बड़ागाँव के निर्देशन में कल दिनांक 28.02.2022 को थाना कपसेठी पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों के विरूद्ध उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम से सम्बन्धित कार्यवाही किया गया। जिसका विवरण निम्नवत है-
अभियुक्तगण का विवरण
1. पंकज सिंह उर्फ राड पुत्र नवल सिंह, निवासी घोसिला थाना कपसेठी, वाराणसी ग्रामीण, उम्र 28 वर्ष।
2. अजय पाठक पुत्र स्व0 दिनेश चन्द्र पाठक, निवासी N4/36, पंचकोषी रोड करौंदी, सरदार पटेल विद्यालय के पीछे, थाना लंका, वाराणसी, उम्र 25 वर्ष।
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण।






