आज नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) आजमगढ़ के सदस्यों की मीटिंग चाइल्ड केयर क्लिनिक सिधारी के सभागार में हुई। मीटिंग में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी आजमगढ़ की अपील को संज्ञान में लेते हुए सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जो मरीज 7 मार्च को मतदान करेगा उसे मतदान का निशान दिखाने पर 8 मार्च और 9 मार्च को नीमा आज़मगढ़ के सभी चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। इस निर्णय का सिधारी से डॉ. डी.डी. सिंह, डॉ. पी.एन. मिश्रा, डॉ. वी.के. सिंह, डॉ. संतोष कुमार सिंह, मेहनगर से डॉ. वी.एस. सिंह, डॉ. संतोष चौहान, ठेकमा से डॉ. प्रमोद सिंह, लालगंज से डॉ. देवाशीष शुक्ला, फूलपुर से डॉ. उमेश पाण्डेय, फरिहा से डॉ. इमरान अहमद, बूढ़नपुर से डॉ. शैलेश मिश्रा, कप्तानगंज से डॉ. डी.पी. सिंह, महराजगंज से डॉ. बी.बी. त्रिपाठी, बिलरियागंज से डॉ. नोमान अहमद, डॉ. आर.के. शर्मा, चाँदपट्टी से डॉ. मो.नदीम, अजमतगढ़ से डॉ. राजेंद्र यादव, अतरौलिया से डॉ. आरती सिंह, मुबारकपुर से डॉ. अबु शहमा खान, डॉ. शाह खालिद, सठियांव से डॉ. आर.पी. सिंह, जहानागंज से डॉ. विनोद कश्यप सहित सभी नीमा आजमगढ़ के चिकित्सकों ने सराहना किया और आजमगढ़ जिला प्रशासन के मतदाता जागरूकता अभियान में कदम से कदम मिलाकर चलने का निर्णय किया।
पहले मतदान….फिर जलपान
मतदान…. आपका अभिमान
डॉ. डी.डी. सिंह डॉ. ए.एस. खान
अध्यक्ष सचिव
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन आजमगढ़






