आजमगढ़: मतदान के सम्पूर्ण अनुभव को आनन्ददायक एवं पुष्टिकारक बनाने के लिए आदर्श मतदान केन्द्र की संकल्पना शुरू

मीडिया सेल

विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय

आजमगढ़

 

प्रेस नोट

 

आजमगढ़ 03 मार्च– मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में विधान सभा निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत निर्वाचन आयोग ने मतदान केन्द्र प्रणाली को और अधिक महत्व देने के उद्देश्य से और मतदाता के लिए मतदान के सम्पूर्ण अनुभव को आनन्ददायक एवं पुष्टिकारक बनाने के लिए आदर्श मतदान केन्द्र की संकल्पना शुरू की है। ऐसे मूल्य वर्धन के लिए महत्वपूर्ण निर्णायक तथ्य मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्र में मतदाता को वास्तविक अनुभव होगा। मतदान के आसान एवं आराम दायक होने तथा सम्पूर्ण प्रक्रिया के साथ उसके जुड़ाव को मजबूती प्रदान करने को ध्यान में रखते हुए जनपद के नगर पालिका परिषद आजमगढ़, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के प्रत्येक वार्ड में कम से कम एक, प्रत्येक नगर पंचायत में एक तथा प्रत्येक विकास खण्ड में एक मतदान केन्द्र को आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में स्थापित करने का निर्णय किया गया है।

उक्त के क्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़/मुबारकपुर, अधिशासी अधिकारी समस्त नगर पंचायत एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी को सूचित किया है कि आपकी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत तथा विकास खण्ड में उपरोक्तानुसार आदर्श मतदान केन्द की सूची, आदर्श मतदान केन्द्र बनाने वाले व्यक्तियों का नाम तथा मोबाइल नम्बर तथा आदर्श मतदान केन्द्रों को बनाने के लिए सहायक के रूप में नामित अधिकारी/कर्मचारी की सूची एवं मोबाइल नम्बर इस आशय से प्रेषित है कि आदर्श मतदान केन्द्र दिनांक 05 मार्च 2022 को अपर जिलाधिकारी द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुसार समस्त सुविधाओं से सुसज्जित कर मतदान केन्द्रों की फोटो ग्राफ 05 मार्च 2022 को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आजमगढ़ के मोबाइल नम्बर- 9450616986 पर भेजें।

 

—–जि0सू0का0-आजमगढ़-03.03.2022——-