वाराणसी : थाना मिर्जामुराद पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वाराणसी व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बड़ागांव वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण में थाना मिर्जामुराद पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 306/2021 धारा 363/366/376 भादवि व 17/18 व 3/4 पाक्सो एक्ट भादवि संबंधित अभियुक्त दीपक कुमार व उनके पिता ओमप्रकाश को आज दिनांक 15-03-2022 को राजातालाब (NH19), गंगापुर जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया।  उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्त का नाम पता –

1. दीपक कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम जमीन बैरवन बसन्त पट्टी, थाना रोहनियाँ, जनपद वाराणसी ग्रामीण।

2. ओमप्रकाश पुत्र मूलचन्द, निवासी ग्राम जमीन बैरवन बसन्त पट्टी, थाना रोहनियाँ जनपद वाराणसी ग्रामीण।

बरामदगी-

एक अपहृता

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –

1. उ0नि0 श्री कुँवर सिंह

2. उ0नि0 श्री रामकिशुन यादव

3. का0 हे0का0 वंशराज

4. का0 सत्यवान सिंह व

5. म0 का0 अनिता सरोज