आजमगढ़ : मुर्गा के दाम कम न करने पर दबंगों ने विक्रेता को बुरी तरह मारा-पीटा

मेहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाबू की खजूरी गांव निवासी सूरज सिंह पुत्र कमलेश सिंह खजूरी गांव के पास मुर्गा की दुकान चलाता है। होली के दिन शुक्रवार को मेहनगर थाना के बासु पुर गांव निवासी संतोष पुत्र राम भजन व वीरेंद्र पुत्र भगेलू दुकान पर पहुंचे मुर्गा खरीदा मुर्गा के दाम कम दे रहे थे। इस पर दुकानदार ने इसका विरोध किया पैसा देने के बाद उपरोक्त व्यक्ति 20 मिनट बाद 5से 6 की संख्या में लाठी डंडा लेकर दुकान पर पहुंचे सूरज सिंह को भद्दी गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुए बुरी तरह मारपीट की जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां इलाज के बाद उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है।