प्रेस नोट
आजमगढ़ 19 मार्च– जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समारोहपूर्वक मनाया जा रहा है। उक्त की श्रृंखला में उत्तर प्रदेश राज्य के विकास की यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तिथियों में भव्य कार्यक्रम कराये जाने का निर्णय लिया गया हैl
जिलाधिकारी ने बताया कि 22 मार्च एवं 23 मार्च 2022 को (दो दिवसीय) रंग दे बसंती कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगाl उन्होंने बताया कि 22 मार्च 1902 को प्रदेश का नाम नार्थ वेस्ट प्रॉविन्सेज से यूनाइटेड प्रॉबिन्सेज आफ आगरा एण्ड अवध किया गया था। 23 मार्च 1931 को स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायकों भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की शहादत का दिवस है। दिनांक 6, 7, 8 एवं 9 अगस्त 2022 को (चार दिवसीय) क्रांति पर्व का आयोजन किया जायेगाl उन्होंने बताया कि 06 अगस्त 1938 को प्रदेश का पहचान चिन्ह् (कोट आफ आर्म्स) का अनुमोदन इसी तिथि को किया गया था, जो कि प्रदेश की गौरवशाली इतिहास और परम्पराओं का द्योतक है। 08 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आन्दोलन का प्रस्ताव पारित हुआ था। 09 अगस्त 1925 काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस थाl
इसी के साथ ही दिनांक 24, 25 एवं 26 जनवरी 2023 को (तीन दिवसीय) उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जायेगा l जिलाधिकारी ने बताया कि 24 जनवरी 1950 को प्रदेश का नाम यूनाइटेड प्रॉविन्सेज से बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया था। 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस/ राष्ट्रीय पर्यटन दिवस एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाया गया था l
जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक 22 व 23 मार्च 2022 को आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जनपद स्तरीय आयोजन समिति के माध्यम से प्रत्येक जनपद में गरिमामय आयोजन कराया जायेगाl
उक्त आयोजन में विभिन्न विभागों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों/ गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा, जिसके अंतर्गत शहीदों पर आधारित चित्र/अभिलेख प्रदर्शनी, शहीद स्थलों पर दीपांजलि, पुलिस बैण्ड का वादन, विद्यालयों में शहीदों की गाथा पर कहानी वाचन, निबन्ध लेखन, क्विज प्रतियोगिताओं आदि का आयोजना, कला महाविद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता, भूले- बिसरे शहीदों पर कहानी लेखन, राष्ट्रभक्ति पर आधारित पुस्तकों की प्रदर्शनी एवं विक्रय, एन सीक्सी एनएसएस स्काउट गाइड, नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से तिरंगा रैली, राष्ट्रभक्तिपूर्ण कार्यक्रमों आदि का आयोजन, आजादी की थीम पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन, नाट्योत्सव/रंगोत्सव आजादी पर आधारित नाट्य मंचन, आजादी के तरानों/गीतों पर आधारित लोक गायन-बिरहा, रागिनी आदि। आजादी के नायकों की वेशभूषा में विद्यार्थियों की प्रतियोगिता, आजादी की थीम पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता, जनपद के गुमनाम शहीदों शहीद स्थलों, घटनाओं तथा स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़ी अन्य ऐसी कहानियों जो कि इतिहास के पन्नों में किसी कारणवश दर्ज नहीं हो पाय थी, की पुस्तकों का लेखन कराते हुए विमोचन भी कराया जायेगा।
उपरोक्त आयोजन जनसहभागिता के साथ भव्य एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित कराया जायेगा।
—–जि0सू0का0-आजमगढ़-19.03.2022——-






