भाजपा की 30 प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट में एक भी राजभर,पाल,निषाद, शाक्य,मौर्य, विश्वकर्मा प्रजापति नहीं – राम आसरे विश्वकर्मा
लखनऊ : जो लोग कल तक समाजवादी पार्टी के विधान परिषद के प्रत्याशियो की लिस्ट में यादवों को दिये जाने पर हाय तौबा मचा रहे थे अब वह आज भाजपा की लिस्ट को गौर से देखे।भाजपा की 30 प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट में एक भी राजभर,पाल,निषाद, शाक्य,मौर्य, विश्वकर्मा प्रजापति नहीं है। सारे के सारे 24 टिकट सवर्ण समाज के उन बड़े लोगों को बांट दिए है जिन्होंने आपका माइंड वॉश कर रखा हैं। अब देखना है कि कौन कितना हाय तौबा मचाता है। ये बातें पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कही है |






