लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने एमएलसी चुनाव के लिए छह और प्रत्याशियों की सूची सोमवार को जारी की है। दूसरे चरण वाले क्षेत्र के यह प्रत्याशी मंगलवार तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। भाजपा ने सभी 36 सीट के लिए अपने प्रत्याशियों का नाम फाइनल कर दिया है। सुलतानपुर, कानपुर, बस्ती, काशी, जौनपुर तथा मिर्जापुर क्षेत्र के प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इनमें से मिर्जापुर तथा सुलतानपुर के प्रत्याशी को दोबारा मैदान में उतारा गया है।







