भदोही : जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा संयुक्त रूप से भारी पुलिस फोर्स के साथ जिला कारागार ज्ञानपुर का किया गया औचक निरीक्षण
√मा0 जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा संयुक्त रूप से भारी पुलिस फोर्स के साथ जिला कारागार ज्ञानपुर का किया गया औचक निरीक्षण
√निरीक्षण के दौरान बैरकों की तलाशी तथा परिसर, कार्यालय व मेस आदि की साफ सफाई का लिया गया जायजा
√जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने व साफ सफाई आदि के सम्बन्ध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश 
आज दिनांक-22.03.2022 को सायं मा0 जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिलाधिकारी भदोही, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा संयुक्त रुप से सभी थानों से आए भारी पुलिस बल के साथ जिला कारागार ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई। कोई आपत्तिजनक तथ्य प्रकाश में नहीं आया। तत्पश्चात कैदियों की समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी ली गई। जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाए तथा साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। दौरान चेकिंग अपर जिलाधिकारी, समस्त थाना प्रभारियों सहित भारी पुलिस फोर्स एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।






