आजमगढ़ः सीसीटीवी कैमरे की नजर में 279 केन्द्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू, चेकिंग के दौरान दो छात्रों के पास मिला मोबाइल, एफआईआर के निर्देश
आजमगढ़। पूरे उत्तर प्रदेश समेत आजमगढ़ में भी माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई है। सुबह प्रथम पाली में हाई स्कूल की परीक्षा शुरू हुई। सुबह 8.00 बजे शुरू होने वाले परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। इस दौरान के विद्यालय के दो छात्रों के पास मोबाइल पाये जाने पर एफआईआर के निर्देश दिए गए है।






