आजमगढ़ : वृद्धावस्था पेंशन को sspy-up.gov.in पोर्टल एवं जनसेवा केन्द्र पर जाकर स्वयं अपने पेंशन को आधार से लिंक करायें – जिला समाज कल्याण अधिकारी
प्रेस नोट
आजमगढ़ 21 अप्रैल– जिला समाज कल्याण अधिकारी ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ के समस्त वृद्धावस्था पेंशनरों को सूचित किया है कि वृद्धावस्था पेंशन के जिन लाभार्थी को पेंशन प्राप्त हो रही है, वे अपने वृद्धावस्था पेंशन को sspy-up.gov.in पोर्टल एवं जनसेवा केन्द्र पर जाकर स्वयं अपने पेंशन को आधार से लिंक करायें। आधार लिंक न होने की दशा में पेंशन की धनराशि प्राप्त नहीं होगी। उक्त के सम्बन्ध में जनपद के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम प्रधान से अपेक्षा है कि अपने ग्राम पंचायत में वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों के आधार तथा बैंक खाता को पेंशन पोर्टल sspy-up.gov.in से तत्काल लिंक करायें। आधार लिंक न होने की दशा में पेंशन प्राप्त नहीं होगी।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-21.04.2022——–






